Pages

Pages

Pages

Pages - Menu

शुक्रवार, 22 मई 2020

गुरुवार, 14 मई 2020

Hindi Prachar Sabha Prathmik to Praveshika Result is Declared



Hindi Prachar Sabha
Prathmik to Praveshika (Lowe) Results is Declared



To Check Result - Click the Below Link.
PRATHMIK TO PRAVESHIKA Result Feb 2020

Latest Update



Hindi Academy 🌟 Started Online Tution By Google classroom
For All Hindi Sabha
Parichay to Praveen Uttaradh

Features

Every lesson of PDF  IS Available

Every Lesson Video is Provided
In 3 Languages Support
Full Explanation in Tamil, Hindi and English.

Worksheet and Online Test is Conducted for Every Lesson.

More Details


Paramshivam
Whattsup - 9043818131
Cell No.9080591196
Email pbusiness.com@gmail.com
Learnhindi3way reader YouTube Link
https://youtu.be/AbB4C-6VXiY

सोमवार, 4 मई 2020

हिन्दी साहित्य :- महत्वपूर्ण 150 प्रश्नोतर




हिन्दी साहित्य :- महत्वपूर्ण 150 प्रश्नोतर


शेयर & लाइक

1. किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है? – जयशंकर प्रसाद
2. किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है? – पंचतंत्र
3. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? – तमिल
4. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं की जननी, भारतीय आर्य संस्कृति का आधार, देवभाषा आदि नामों से जाना जाता है? – संस्कृत
5. किस युग को ‘चाल्कोलिथिक एज’ कहा जाता है? – ताम्रपाषाण युग को
6. किस रचना की सर्वाधिक टीकाएँ लिखी गई हैं? – बिहारी सतसई
7. 'कुटज' के रचयिता कौन हैं? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
8. केरल राज्य की राजकीय भाषा क्या है? – मलयालम
9. कौनसी भाषा ऑस्ट्रिक समूह से सम्बन्धित है? – खासी
10. खड़ी बोली के सर्वप्रथम लोकप्रिय कवि कौन माने जाते है? – अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
11. खड़ीबोली का अरबी-फ़ारसीमय रूप क्या है? – उर्दू भाषा
12. 'गंगा छवि वर्णन' (कविता) के रचनाकार कौन हैं? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
13. 'गागर में सागर' भरने का कार्य किस कवि ने किया है? – बिहारी
14. गाथा (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? – प्राकृत
15. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था? – श्रीगुप्त
16. 'गोदान' किसकी कृति है? – प्रेमचंद
17. गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश सबसे अधिक किस स्थान पर दिए? –  श्रावस्ती में
18. घनिष्ठ की शुद्ध उत्तरावस्था क्या है? – घनिष्ठतर
19. चंदरबरदाई किसके दरबारी कवि थे? – पृथ्वीराज चौहान के
20. चन्दन विष व्याप्त नहीं, लिपटे रहत भुजंग- इस प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रहीम
21. 'चरणदास चोर' किसकी नाट्य कृति है? – हबीब तनवीर
22. 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – गजानन माधव 'मुक्तिबोध'
23. चारु शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा क्या है? – चारुता
24. 'चिन्तामणि' के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल
25. चीनी यात्री ह्नेनसांग सर्वप्रथम किस भारतीय राज्य पहुँचा? – कपिशा
26. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है? – निषाद
27. छायावाद के प्रवर्तक का क्या नाम है? – जयशंकर प्रसाद
28. 'जनमेजय का नागयज्ञ' किसकी कृति हैं? – जयशंकर प्रसाद
29. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था? –  14 सितम्बर, 1949
30. जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
31. जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं। यह कथन गोदान के किस पात्र द्वारा कहा गया है? – महतो
32. जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥ इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है? – देवसेन
33. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है? –  साहित्य
34. ज्ञानमार्गी शाखा के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है? – संत कवि
35. झरना (काव्य संग्रह) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
36. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है? – जम्मू कश्मीर
37. ढाई अक्षर प्रेम के, पढ़ै सो पंडित होय। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? –  कबीर दास
38. तक्षशिला नगर किन नदियों के मध्य स्थित था? – सिंधु व झेल
39. तरनि-तनूजा-तट तमाल तरुवर बहु छाए। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
40. तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रहीम
41. 'तितली' किसकी रचना है? – जयशंकर प्रसाद
42. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है? – रामाज्ञा प्रश्नावली
43. तुलसीदास ने अपनी रचनाओं में किसका वर्णन किया हैं? – राम
44. 'तोड़ती पत्थर' (कविता) के कवि कौन हैं? – सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
45. 'तोड़ती पत्थर' कैसी कविता है? – थार्थवादी
46. 'त्यागपत्र' (उपन्यास) किसकी रचना है? – जैनेन्द्र कुमार
47. दरवाजे से चंडालगढ़ी की तरफ नजर दौड़ाने पर एक अद्भुत दृश्य दिखाई देता था।- इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – राहुल सांकृत्यायन
48. रामचरितमानस में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है? – भक्ति रस
49. दुःख ही जीवन की कथा रही। क्या कहूँ आज जो नहीं कही।। इस पंक्तियों के रचयिता का नाम क्या है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
50. दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।। इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
51. देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको। ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं? – नाभादास
52. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है? – देवनागरी लिपि
53. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? – ब्राह्मी लिपि
54. जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़ै असुर अधम अभिमानी। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
55. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है? –  आगरा
56. देश में एकमात्र किस राज्य की राजभाषा अंग्रेज़ी है? – नागालैंड
57. 'दोहाकोश' के रचयिता कौन हैं? – सरहपा
58. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा क्या है? – तेलुगु
59. 'द्विवेदी युग' का नामकरण किसके नाम पर हुआ है? – महावीर प्रसाद द्विवेदी
60. 'ध्रुव स्वामिनी' (नाटक) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
61. नमक का दरोगा कहानी के लेखक कौन हैं? – प्रेमचंद
62. नयन जो देखा कमल-सा निरमल नीर सरीर। हंसत जो देखा हंस भा दसन ज्योति नगहीर।। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – जायसी
63. नर की और नल नीर की गति एके करि जोय। जेतो नीचो हे चले तेतो ऊँचो होय।। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – बिहारीलाल
64. नवनीत शब्द का सही अर्थ क्या है? – मक्खन
65. नागालैंड की राजकीय भाषा क्या है? – अंग्रेज़ी
66. नालंदा विश्वविद्यालय किस लिए प्रसिद्ध था? – बौद्ध धर्म दर्शन
67. निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं। यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? – डॉ. रामविलास शर्मा
68. 'निराला' को कैसा कवि माना जाता है? – क्रांतिकारी
69. निर्गुण भक्ति काव्य का प्रमुख कवि कौन है? – कबीरदास
70. निशा -निमंत्रण के रचनाकार कौन हैं? – हरिवंश राय बच्चन
71. न्यूमिसमेटिक्स क्या है? – सिक्कों व धातुओं का अध्ययन
72. 'पंच परमेश्वर' (कहानी) के लेखक कौन हैं? – प्रेमचन्द
73. पंचवटी कौन-सा समास है? – द्विगु
74. 'पद्मावत' किसकी रचना है? – मलिक मुहम्मद जायसी
75. परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
76. पल्लव के रचयिता कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
77. पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप। यह कथन स्कन्दगुप्त नाटक के किस पात्र का है? – देवसेना
78. पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है? – अशोक वर्धन
79. पुरापाषाण युग में आदि मानव के मनोंरजन का साधन क्या था? –  शिकार करना
80. 'पूस की रात' (कहानी) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचन्द्र
81. 'पृथ्वीराज रासो' के रचनाकार कौन हैं? – चन्दबरदाई
82. पेवामचनदव के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? – मंगलसूत्र
83. 'प्रकृति के सुकुमार कवि' किसे कहा जाता है? – सुमित्रानंदन पंत
84. 'प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।'- यह कथन किसका है? –  नन्द दुलारे बाजपेयी
85. प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के रचयिता कौन हैं? – मुल्ला दाऊद
86. प्रभातफेरी काव्य के रचनाकार कौन हैं? – नरेन्द्र शर्मा
87. प्रभुजी तुम चंदन हम पानी। जाकी अंग-अंग बास समानी।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – रैदास
88. प्राचीन का विलोम क्या है? – अर्वाचीन
89. प्राचीन काल में मानव द्वारा किस अनाज का प्रयोग हुआ? – चावल
90. प्राचीन भारत में कौन-सी लिपि दाईं ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी? – खरोष्ठी लिपि
91. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया? –  पिंगल भाषा
92. 'प्रेम पचीसी' (कहानी-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचंद
93. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है? – कृष्णभक्ति शाखा
94. प्रेमचन्द्र के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? – मंगलसूत्र
95. 'प्रेमसागर' के लेखक कौन हैं? – लल्लू लाल
96. बाँगरू बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? – खड़ीबोली
97. बिहारी किस काल के कवि थे? – रीति काल
98. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे? – जयपुर नरेश जयसिंह के
99. बुँदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – सुभद्रा कुमारी चौहान
100. बूँदी नरेश महाराज भावसिंह का आश्रित कवि कौन था? – मतिराम
101. बैताल पच्चीसी के रचनाकार कौन हैं? – सूरति मिश्र
102. बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? –  रामचन्द्र शुक्ल
103. भक्तमाल भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता कौन थे? – नाभादास
104. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है? – कालिदास को
105. भारत की प्राचीन भाषा क्या है? – संस्कृत
106. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है? – महाराष्ट्र तथा गोवा
107. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
108. भारत भारती (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
109. भारत में शिलालेखों का प्रचलन किसने कराया? – अशोक ने
110. भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है? – डॉ. कामिल बुल्के
111. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है? –  इण्डो-आर्यन
112. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है? – चीनी-तिब्बती
113. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौनसी भाषा बोली जाती है? – हिन्दी (देवनागरी लिपि)
114. भारतीय इतिहास का कौनसा स्त्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है? – मिलिंद पान्हो
115. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है? – 4
116. भारतीय भाषाओं में कौन-सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति नहीं है? –  मराठी
117. भारतीय संविधान में हिनीधि को क्या कहा गया है? – राजभाषा
118. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है? – नाटक साहित्य
119. भाषा के सम्बन्ध में ‘हिन्दी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? –  अमीर ख़ुसरो
120. 'भिक्षुक' (कविता) के रचयिता कौनहैं? – निराला
121. भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध था? – गुफाओं के शैलचित्र
122. भूषण का कौन सा लक्षण ग्रंथ है? – शिवराज भूषण
123. भूषण किस रस के कवि हैं? – वीर रस
124. भूषण की कविता का प्रधान स्वर क्या है? – प्रशस्तिपरक
125. मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ? – गुप्त काल में
126. 'मजदूरी और प्रेम' (निबंध) के रचनाकार कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल
127. मध्य प्रदेश के किस जिले को देश का प्रथम हिन्दी साक्षर जिला घोषित किया गया है? – नरसिंहपुर को
128. मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि नहीं। यह कथन किसका है? – रामचन्द्र शुक्ल का
129. मनुष्यता का विपरीतार्थक क्या है? – बर्बरता
130. मनुष्यत्व की सामान्य भावना को आगे करके निम्न श्रेणी की जनता में आत्मगौरव का भाव जगाने वाले सर्वश्रेष्ठ कवि कौन थे? – कबीर
131. मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहिं हाथ। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीरदास
132. महादेवी वर्मा को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला? –  यामा
133. मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ में देना तुम फ़ेंक मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जावें वीर अनेक।। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं।? – माखन लाल चतुर्वेदी
134. मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में किसके शासनकाल का वर्णन किया है? – चंद्रगुप्त मौर्य
135. 'मैथिल कोकिल' किसे कहा जाता है? – विद्यापति
136. मैथिली किस राज्य की भाषा है? – बिहार
137. मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं? – फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
138. यह युग (भारतेन्दु) बच्चे के समान हँसता-खेलता आया था, जिसमें बच्चों की सी निश्छलता, अक्खड़पन, सरलता और तन्मयता थी। यह कथन किस आलोचक का है? – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
139. 'यामा' के रचयिता कौन है? – महादेवी वर्मा
140. 'रंगभूमि' (उपन्यास) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचंद
141. रक्त है? या है नसों में क्षद्र पानी, जाँच कर तू सीस दे देकर जवानी। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – माखनलाल चतुर्वेदी
142. रस मीमांसा रस-सिद्धांत से सम्बन्धित पुस्तक है, इस पुस्तक के लेखक कौन हैं? – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
143. 'रसिक प्रिया' के रचयिता कौन हैं? – केशव दास
144. 'राग दरबारी' (उपन्यास) के रचयिता कौन है? – श्रीलाल शुक्ल
145. राजभाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? – बी.जी. खेर
146. रानी केतकी की कहानी की भाषा को क्या कहा जाता है? –  खड़ीबोली
147. 'रानी केतकी की कहानी' के रचयिता कौन हैं? – इंशा अल्ला खाँ
148. 'राम चरित मानस' की भाषा क्या है? – अवधी
149. 'राम चरित मानस' में कितने काण्ड हैं? – 7
150. दिवसावसान का समय मेघमय आसमान से उतर रही है वह संध्या सुन्दरी परी सी धीरे-धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

शनिवार, 2 मई 2020