Image: iStock

IN THIS ARTICLE

स्कूल में एडमिशन हो या किसी प्रतियोगिता के लिए एग्जाम हर जगह बच्चे से जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। पूछे भी क्यों न जाए, ऐसे सवाल आपके बच्चे के बौद्धिक क्षमता के बारे में बताते हैं। इसलिए, जरूरी है कि बच्चों को सामान्य ज्ञान के बारे में पता होना चाहिए। सिर्फ स्कूल में एडमिशन या अच्छे नंबर लाने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में अपनी एक अलग जगह बनाने और देश, दुनिया, खेल जगत व इतिहास के प्रति जागरूक रहने के लिए भी सामान्य ज्ञान जरूरी है। इसलिए, हर माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो बच्चों का रुझान सामान्य ज्ञान की ओर भी बढ़ाएं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम बच्चे का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए टिप्स और 150 सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब लेकर आए हैं।

चलिए, सबसे पहले प्री-स्कूल से लेकर फर्स्ट क्लास तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान के सवाल जानते हैं।

Chhote Bachon Ke Liye Gk Question With Answers (Nursery And Class 1) (3- 5 Years)

लेख के इस सेक्शन में हम प्री-स्कूल से लेकर कक्षा एक तक के बच्चों के लिए कुछ बुनियादी सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब लेकर आए हैं। बच्चों को इसी समय से सामान्य ज्ञान से अवगत कराना और समय-समय पर सवाल पूछते रहना चाहिए। इसी उम्र से उनके अंदर जनरल नॉलेज के प्रति जिज्ञासा पैदा होगी।

Q-1. हफ्ते में कितने दिन होते हैं ?
Ans. 7

Q-2. एक महीने में कितने सप्ताह होते हैं?
Ans. 4

Q-3. साल में कितने महीने होते हैं?
Ans. 12

Q-4. साल में कितने दिन होते हैं?
Ans. 365

Q-5. 2+2 कितने होते हैं?
Ans. 4

Q-6. फरवरी के बाद कौन सा महीना आता है?
Ans. मार्च

Q-7. आंखों से आप क्या करते हैं?
Ans. देखते हैं

Q-8. हमारे मुंह में कितने दांत होते हैं?
Ans. 32

Q-9. हमारे शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं?
Ans. 206

Q-10. आपके दोनों हाथों में कितनी उगुलियां हैं?
Ans. 10

Q-11. संतरे का रंग क्या होता है?
Ans. नारंगी

Q-12. सन्ता क्लॉज कब गिफ्ट लेकर आता है?
Ans. क्रिसमस

Q-13. हम किस त्योहार में रात के समय दीप (दिया) जलाते हैं?
Ans. दिवाली

Q-14. मिट्टी का बर्तन कौन बनाता है?
Ans. कुम्हार

Q-15. क्रिकेट के खेल में कितने खिलाड़ी खेलते हैं?
Ans. 11

Q-16. सूरज किस दिशा में उगता है?
Ans. पूरब

Q-17. सूरज किस दिशा में डूबता है?
Ans. पश्चिम

Q-18. दिशाएं कितनी होती हैं?
Ans. 4

Q-19. पत्तों का रंग क्या होता है?
Ans. हरा

Q-20. साइकिल में कितने पहिए होते है?
Ans. दो

Q-21. भारतीय सेना के कितने अंग होते हैं?
Ans. तीन

Q-22. खाना खाने वाले हाथ को हम क्या कहते हैं?
Ans. दाहिना हाथ

Q-23. चार पैर वालों को क्या कहा जाता है?
Ans. चौपाया

Q-24. कुत्ता, बिल्ली और गाय कैसे जानवर होते हैं?
Ans. पालतू

Q-25. पृथ्वी कैसी है?
Ans. गोल

Q-26. मिर्च का स्वाद कैसा होता है?
Ans. तीखा

Q-27. चावल किस चीज से बनता है?
Ans. धान

Q-28. सुबह के समय जो खाते हैं, उसे क्या कहते हैं?
Ans. ब्रेकफास्ट और नाश्ता

Q-29. 5 से पहले क्या आता है?
Ans. चार

Q-30. आसमान का क्या रंग होता है?
Ans. नीला

Q-31. इंद्रधनुष यानी रेनबो में कितने रंग होते हैं?
Ans. 7

Q-32. जंगल का राजा कौन है?
Ans. शेर

Q-33. चिड़िया कहां रहती है?
Ans. घोसले में

Q-34. बकरी के कितने पैर होते हैं?
Ans. 4

Q-35. जल की रानी कौन है?
Ans. मछली

Q-36. हमें स्वाद किससे पता चलता है?
Ans. जीभ से

आगे सेक्शन में जानें

Hindi Gk Questions With Answers For Class 2 And 3 (6- 7 Years)

कक्षा दो से तीन तक के बच्चों के लिए विभिन्न सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब बता रहे हैं। यहां देश, सेना, इतिहास और खेल से संबंधित विषय पर आधारित बातों के बारे में जानने को मिलेगा।

Q-1. भारतीय सेना के तीन अंग कौन-कौन से हैं?
Ans. थल सेना, वायुसेना, नौसेना

Q-2. भारत की राजधानी कहां है?
Ans. नई दिल्ली

Q-3. हमारा देश कब आजाद हुआ था ?
Ans. 15 अगस्त 1947

Q-4. हमारे राष्ट्रपिता कौन हैं?
Ans. महात्मा गांधी

Q-5. महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है?
Ans. मोहनदास करमचंद गांधी

Q-6. हमारे प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डा. राजेन्द्र प्रसाद

Q-7. हमारे प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans. पंडित जवाहरलाल नेहरू

Q-8. हमारा राष्ट्रगान क्या है?
Ans. जन-गण-मन अधिनायक जय हे

Q-9. हमारा राष्ट्रगीत क्या है?
Ans. वंदे-मातरम

Q-10. हमारा राष्ट्रीय पशु कौन है?
Ans. बंगाल टाइगर

Q-11. हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौन है?
Ans. मोर

Q-12. फलों का राजा किसे कहते हैं?
Ans. आम

Q-13. पनीर किससे बनता है?
Ans. दूध से

Q-14. हमारे यहां चिट्ठी कौन पहुंचाता है?
Ans. पोस्टमैन

Q-15. लालकिला कहां है?
Ans. दिल्ली

Q-16. कुतुबमीनार कहां है?
Ans. दिल्ली

Q-17. ताजमहल कहां है?
Ans. आगरा

Q-18. ताजमहल किसने बनवाया
Ans. शाहजहां

Q-19. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहां है?
Ans. अहमदाबाद

Q-20. गेटवे ऑफ इंडिया कहां है?
Ans. मुंबई

Q-21. इंडिया गेट कहां है?
Ans. दिल्ली

Q-22. सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?
Ans. 9

Q-23. भारत की खोज किसने की?
Ans. वास्को डि गामा

Q-24. टेलीफोन का अविष्कार किसने किया था?
Ans. ग्राहम बेल

Q-25. भारत की सबसे लंबी नदी कौन है?
Ans. गंगा

Q-26. दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कहां थी?
Ans. कलकत्ता यानी कोलकता

Q-27. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
Ans. 2 अक्टूबर